यूपी पुलिस के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी मुख्यमंत्री योगी जी ने सदन में नई vacancy का एलान किया था उसी के अनुरूप UP POLICE और UP SI की नई vacancy अगले माह अप्रैल से

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक ,उ0प्र0 से उप निरीक्षक पद हेतु कुल 4543 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस(महिला)(पीसी) बंदायू / गोरखपुर/ लखनऊ (106 पद), प्लाटून कमाण्डर /उ0नि0 स0पु0 (135 पद), उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) (60 पद) सम्मिलित है। उक्त विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है । विज्ञप्ति संबंधी सूचना बोर्ड की बेबसाईट – uppbpb.gov.in पर यथासमय प्रकाशित की जायेगी।
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित है। उक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्राप्त करने की विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है। विज्ञप्ति संबंधी सूचना बोर्ड की बेबसाईट – uppbpb.gov.in पर यथासमय प्रकाशित की जायेगी
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को कारागार मुख्यालय ,उ0प्र0 से प्राप्त अधियाचन जेल वार्डर के कुल – 2833 पदों हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है । विज्ञप्ति संबंधी सूचना बोर्ड की बेबसाईट- uppbpb.gov.in पर यथासमय प्रकाशित की जायेगी।
अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट का अवलोकन करते रहें

यूपी पुलिस के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी मुख्यमंत्री योगी जी ने सदन में नई vacancy का एलान किया था उसी के अनुरूप UP POLICE और UP SI की नई vacancy अगले माह अप्रैल से
UP POLICE के साथ-साथ जेल वार्डन Up si की नई vacancy का भी बोर्ड ने एलान कर दिया



